स्मिथ

पुणे सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को अपने 7वें मैच में हराया था। इस मैच में पुणे के गेंदबाजों से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली थी। पुणे ने मुंबई को 3 रन से ये मैच हरा दिया था। लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया व पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मदद ली। जी हाँ, जब मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरुरत थी, तो पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ को फील्डिंग की कुछ सलाह लेने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास जाना पड़ा।

VIDEO: धोनी ने अपने पुराने अंदाज में विकेट के पीछे किया यह कारनामा!

 

दूसरी पारी के आखिरी ओवर के दौरान जब मुंबई को 17 रनों की जरुरत थी, तब कप्तान स्मिथ धोनी के पास पहुंचे और उनसे फील्डिंग की सलाह लेने लगे।

आपको बता दें कि इस रोमांचक मैच में पुणे ने बेहतरीन बॉलिंग के दम पर मुंबई को 3 रन से हरा दिया। पुणे के 161 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी थी। इस मैच में धोनी ने शानदार 61 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी।