अमिताभ

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी, संजय सिंह और राजेश वर्मा उर्फ बॉबी पर रांची की निचली अदालत ने संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया है। बता दें कि झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में गड़बड़ी के मामले में तहत रांची की निचली अदालत ने संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया है।
तीनों को सात जुलाई को अदालत समन की कार्रवाई के लिए मौजूद होने का निर्देश दिया गया है।

मामला जानें
तीनों के खिलाफ सुनील सिंह ने न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराई है। आरोप है कि संघ चलाने के लिए जिन नियमों का पालन करना था और जो संसोधन करने थे, उसकी जानकारी संघ के सदस्यों को नहीं दी गई। इतना ही नहीं, संस्था के चुनाव तक की जानकारी सदस्यों को नहीं दी गई। कई बार गलत मोहर के इस्तेमाल का भी आरोप है। अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अधिक टिकट प्रींटिंग, गलत तरीके से टेंडर निकाल कर स्टेडियम का निमार्ण, गलत तरीके से सदस्यों को निष्काषित करने जैसे कई आरोप इन पर लगाए गए हैं।

झारखंड राज्य के गठन के बाद राज्य क्रिकेट संघ का गठन कर लिया गया और सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के तहत निबंधन कराया गया पर रांची सिविल कोर्ट ने संज्ञान लिया है। अमिताभ चौधरी, संजय सिंह और राजेश वर्मा पर एसोसिएशन के चुनाव में अपराधिक षडयंत्र रचने व धोखाधड़ी के आरोप है।