सनी लियोन

आज सनी लियोन का जन्मदिन है, आज वे 36 साल की हो गई हैं। सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। जब से भारत में सनी लियोन आई है, तभी से सुर्खियां बटोर रही है। पिछले कुछ सालों में पॉर्न दुनिया से आई सनी लियोन को लोग तहे दिल से स्वीकार कर रहे हैं। लोगों की सोच में सनी लियोन को लेकर काफी बदलाव आया है।

बॉलीवुड में आज सनी की गिनती कामयाब अदाकारा के रूप में होने लगी है। आज लोग खुल कर सनी के बारे में बात करते हैं। सनी के फैंस सनी की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा नही जानते। आज हम आप को बताने जा रहे हैं, सनी की ज़िन्दगी से जुडी कुछ बातें। जानें सनी लियोन से जुडी कुछ बातें….

13 मई 1981 को जन्मी सनी लियोन केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्‍ख पंजाबी परिवार से थी। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे और 2008 में उनकी माँ की मृत्यु हो गई थी। सनी नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी। बचपन में सनी लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी, सनी को आइस स्केटिंग करना बहुत पसन्द है। सनी जब 12 वर्ष की थी, तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट, मिशिगन चला गया और उसके एक साल बाद लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया गया। उन्होंने 1999 में हाई स्कुल से डिग्री प्राप्त की और कॉलेज में दाखिला लिया।

पोर्न फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में काम करती थीं। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक डासंर सहेली ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया। बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोन का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस‍ रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि वे पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गईं। सनी लियोन को फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने बिग बॉस शो के अंदर जाकर अपनी फिल्म की कहानी सुनाई जो सनी को पसंद आई। फिल्मों में अब तक उन्होंने गंभीर रोल नहीं निभाए हैं। वह पूरी लगन से हिन्दी सीख रही हैं। सनी ज्यादातर हिन्दी में बात करती हैं। सनी नहीं चाहती कि उनके बच्चे उनके पुराने काम को देखें। इसके लिए वह बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। बॉलीवुड और भारतीयों के दिलों में जगह बनाने के लिए सनी लियोन ने पोर्न इंडस्ट्री को फाइनल गुड बाय कह दिया है।

सनी को खाना बहुत पसंद है। उन्हें एक्सरसाइज करना पंसद नहीं है। फिर भी खुद को मेंटेन करने के लिए वह ऐसा करती हैं। सनी लियोन भले ही कनाडा से हों, मगर मूल रूप से वह भारतीय हैं। उनके माता-पिता भारतीय थे। वह यह बात कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उनके सोशल प्रोफाइल इस बात की गवाही देते हैं। त्योहारों के दौरान उन्होंने भारतीय परिधान में अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सनी लियोन पति डेनियल वेबर के प्रति अपने प्यार का इजहार सरेआम करती हैं। उनकी कोशिश होती है कि वह ज्यादा से ज्यादा वक्त डेनियल के साथ बिताएं। इसलिए सनी कई प्रोफेशनल इवेंट्स में भी पति के साथ पोज देती देखी गई हैं।

सनी लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हें पेंटहाउस की मार्च 2001 की पेट ऑफ द मंथ रखा गया। इसके बाद 2001 के हस्लर (Hustler) मैगज़ीन के संस्करण में “हस्लर हनी” का सम्मान दिया गया। सनी लियोन को जिस्म-2 में मुख्य भूमिका का काम दिया गया था। उसके बाद सनी ने एकता कपूर की रागिनी एमएमएस 2 में काम किया। इस फिल्म ने 65 करोड़ रूपए कमाए थे। नीचे दी गई गैलरी मे देखिए सनी लियोन की कुछ हॉट तस्वीरें…

1. देखें सनी लियोन की हॉट तस्वीरें-

2. देखें सनी लियोन की हॉट तस्वीरें-

3. देखें सनी लियोन की हॉट तस्वीरें-

4. देखें सनी लियोन की हॉट तस्वीरें-

5. देखें सनी लियोन की हॉट तस्वीरें-

6. देखें सनी लियोन की हॉट तस्वीरें-