हाल ही में हुए स्पेन के बर्सिलोना में एक ISIS आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी। जिस समय यह हमला हुआ था, उस समय वहां भारतीय मूल की ब्रिटिश एक्ट्रेस लैला राउसे भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थीं। लैला ने इस हमले के दैरान ट्वीट किए और एक वीडियो भी शेयर किया।

भारतीय मूल की ये 46 साल की एक्ट्रेस छुट्टियां मनाने के लिए अपनी 10 साल की बेटी इनेज खान के साथ स्पेन गई हुई थीं और यहां जब हमला हुआ तब लैला वहीं मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने खुद को एक रेस्टोरेंट के फ्रीजर में छिपाकर अपनी जान बचाई।

लैला ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं रेस्टोरेंट के फ्रीजर में छिपी हुई हूं। यह सब बहुत जल्दी हुआ। मैं यहां मौजूद हर इंसान की सलामती की कामना करती हूं।’ इसके बाद लैला ने लगातार कई ट्वीट किए।

उन्होंने ट्वीट किया कि अभी गोली की आवाज सुनी। हथियारों से लैस पुलिसवाले सड़कों पर किसी को ढूंढ रहे हैं। लैला ने अगला ट्वीट किया ‘सुना है कि संदिग्ध को मार दिया गया है।’

इसी बीच लैला ने 12 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें ठीक उस इलाके के ऊपर एक हेलीकॉप्टर नजर आ रहा है। यहां से सुरक्षित निकलने पर उन्होंने रेस्टोरेंट के स्टाफ मेंबर्स को उन्हें सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद दिया और कहा आई लव यू बर्सिलोना।

आपको बता दें कि लैला ब्रिटिश टीवी एक्ट्रेस हैं और ‘फुटबॉलर्स वाइव्स’ और ‘हॉलबी सिटी’ में काम कर चुकी हैं। 90 के दशक में वो चैनल वी पर वीजे के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

लैला का जन्म लंदन के स्टेपनी में हुआ था। उनके पिता मोरक्कन (Moroccan) और मां इंडियन हैं। साल 1990 में लैला ने अबदेस्लम राउसे से लंदन में शादी की थी, मगर साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने नासिर खान नाम के बिजनेसमैन से शादी की थी। हालांकि कानूनी तौर पर कभी दोनों की शादी नहीं हुई है। साल 2006 में लैला प्रेग्नेंट हो गईं। लैला की प्रेग्नेंसी के दौरान ही लैला और नासिर अलग हो गए, मगर बाद में दोनों एक बार फिर साथ आए। फरवरी 2007 को लैला ने एक बेटी इनेज को जन्म दिया। साल 2008 में लैला और नासिर अलग हो गए। बाद में लैला ने स्नूकर प्लेयर Ronnie O’Sullivan से शादी कर ली।

आपको बता दें कि स्पेन के बार्सिलोना में एक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक ड्राइवर ने वैन भीड़ में घुसा दी, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस हमले की भारत सहित सभी बड़े देशों ने कड़ी निंदा की है।