रोहित

टीम इंडिया के सफलतम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वनडे में 2 दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने विराट कोहली के चैरिटी डिनर कार्यक्रम में बताया कि उन्हें किस गेंदबाज से दर लगता है।

महेंद्र सिंह धोनी
विश्व के बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले धोनी ने कहा कि उन्हें शोएब अख्तर की गेंद से डर लगता था। धोनी ने कहा, ‘शोएब अख्तर बहुत तेज गेंदबाजी करते थे। उनके पास पर्याप्त विविधिता भी थी। वह यॉर्कर भी कर सकते थे और बाउंसर डालकर भी चौंकाते थे। उनकी गेंदबाजी के सामने खेलने में मुश्किल होती थी।

रोहित शर्मा
वनडे क्रिकेट में 2 दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा भी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज से खौफ खाते थे। रोहित ने बताया कि अपने लंबे करियर में उन्हें खास तौर पर डेल स्टेन की गेंदबाजी ने परेशान किया। उन्होंने कहा कि स्टेन काफी तेज गेंद फेंकते हैं और उनके सामने बल्लेबाजी करना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही।

युवराज
विश्व क्रिकेट में अपनी तूफानी पारियों के लिए मशहूर युवराज ने बताया कि उनको करियर के शुरुआती दौर में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को खेलने में बहुत परेशानी आई थी।