मिहानी

एक्ट्रेस मुस्कान मिहानी आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान हैं। इन्ही परेशानियों के चलते मुस्कान ने अपने पति से अलग रह रही है। इस स्टार ने 2013 में तुषाल शोभानी से शादी की थी। खबरों की मानें तो अब ये दोनों अलग हो गए हैं और जल्द ही तलाक भी ले सकते हैं।

मुस्कान ने कुछ दिन पहले अपने पति का घर छोड़ दिया है। वह अब अपनी 20 महीने की बेटी मन्नत के साथ रह रही हैं।

मारपीट करता था पति
शादी के बाद इन दोनों की एक बेटी ही हुई, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे और बात इतनी बिगड़ी की तुषाल ने मुस्कान के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। वह न सिर्फ मुस्कान से गलत तरीके से बात करता था, बल्कि हाथापाई भी करने से नहीं हिचकिचाता था।

आपको बता दें कि तुषाल को उनके व्यवहार के लिए एक बार लीगल नोटिस भी भेजा जा चुका है लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था। मुस्कान हाल ही में टीवी शो ‘दिल देके देखो’ में दिखाई दी थी, इससे पहले उन्होंने ‘दिल मिल गए’ और ‘जुगनी चली जलंधर’ जैसे सीरियलों में काम किया है।