इजरायल

पीएम नरेंद्र मोदी चार जुलाई से दो दिवसीय इजरायल की यात्रा पर हैं। मोदी इजरायल का दौरा करने वाले भारत के पहले पीएम हैं। इसके चलते इजरायल में मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। इजरायली मीडिया भी लगातार मोदी की तारीफ कर रहा है। इजरायल में मोदी के स्वागत समारोह में इजरायल और भारत का राष्ट्रगान भी होगा। दोनों देशों का राष्ट्रगान इजरायली सिंगर लियोरा इतजाक गाएंगी। इसके साथ ही लियोरा मोदी की डिनर पार्टी में भी हिंदी में गाना गाएंगी। बॉलीवुड से पुराना नाता है लियोरा का…

– लियोरा मूलरूप से इंडियन हैं। उनके माता-पिता मुंबई में रहते थे। लियोरा के जन्म के कुछ साल पहले ही वे इजरायल शिफ्ट हो गए थे।
– लियोरा का जन्म इजरायल में ही हुआ। इसके चलते लियोरा का हमेशा से ही भारत से लगाव रहा है।
– लियोरा को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। इसके लिए वे 15 साल की उम्र ही में इंडियन क्लासिकल सीखने इंडिया आ गई थीं।
– लियोरा ने पुणे के सुर संवर्धन इंस्टीट्यूट में सिंगिंग की ट्रेनिंग ली। पद्म तलवारकर और पंडित सुरेश तलवारकर से उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखा।
– लियोरा ने बॉलीवुड की एक मूवी ‘दिल का डॉक्टर’ में भी गाना गाया था। इस मूवी में अनुपम खेर लीड रोल में थे।
– इसके अलावा लियोरा ने कई भजन और गजलों में भी अपनी आवाज दी है। वे 1991 से 1998 तक इंडिया में रहीं। इसके बाद वापस इजरायल चली गई थी। लियोरा हिंदी के साथ हिब्रू भाषा में भी गाने गाती हैं।