titanic

मुंबई : दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार हॉलीवुड फिल्म ”टाइटैनिक” 20 साल बाद फिर से सिनेमा घरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में एक इमोशनल सीन ऐड करा कर इसे 2D और 3D विज़न में रिलीज़ किया जाएगा। ख़बरों के अनुसार ऐड किया गया सीन काफी भावुक और दर्शकों को आंसू गिराने पर मजबूर कर देगा।

सच्ची घटना पर बनी थी फिल्म , जब पूरा जहाज समा गया था समन्दर में titanic

आपको बता दें कि हॉलीवुड फिल्म ”टाइटैनिक” एक रियल घटना पर आधारित फिल्म थी। 14 अप्रैल साल 1912 में दुनिया का सबसे विशाल और भव्य जहाज में गिना जाने वाला ”टाइटैनिक” रात 11 बजकर 40 मिनट पर एक बड़ी बर्फ की चट्टान से टकराकर नष्ट हो गया था और देखते ही देखते पूरा जहाज समंदर की गोद में समा गया था। उस जहाज में 2,224 यात्री सवार थे जिसमें से लगभग 1500 यात्रियों की मौत हो गयी थी।

इस फिल्म से रातों रात बन गए थे जैक-रोज़ सुपरस्टार titanic

इसी घटना की कहानी की तर्ज पर लगभग 1333 करोड़ रुपये के बजट पर हॉलीवुड फिल्म ”टाइटैनिक” का निर्माण किया गया। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरन ने किया था। इस फिल्म में जैक-रोज़ का किरदार निभाने वाले लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट को लोगों ने काफी पसंद किया था और इस फिल्म के बाद से वो दोनों रातो-रात सुपरस्टार बन गए थे। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 1.8 अरब डॉलर से भी अधिक की कमाई की थी।

एक सीन कर देगा रोने पर मजबूर titanic

20 साल बाद रिलीज़ हो रही फिल्म ”टाइटैनिक” में ऐड किये गए भावुक सीन के चर्चे जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार इस इमोशनल सीन में ”रोज़ की जान बच जाती है और जब वो सुरक्षित होकर अपने परिवार के सामने से गुजरती हैं तो एक पल के लिए उसे काफी ख़ुशी भी होती है मगर पुराने बुरे अनुभव की वजह से वो उनसे नज़रे फेर लेती हैं। ये सीन इस लिए इतना अधिक इमोशनल साबित होगा क्योँकि पहली बार किसी एक ही सीन में दर्द ,ख़ुशी , नफरत और प्यार एक साथ दिखाया गया है।

क्या थी कहानी titnaic

आपको बता दें रियल इंसिडेंट पर बनी फिल्म ”टाइटैनिक” में दिखाया गया था कि एक गरीब आर्टिस्ट जैक (लियोनार्डो डिकैप्रियो) को टाइटैनिक जैसे क्रूज़ पर जाने का सुनहरा मौका मिलता है। वहां पर उसकी मुलाक़ात रॉयल खानदान की राजकुमारी रोज़ (केट विंसलेट ) से तब होती है जब वो सुसाइड करने जा रही होती है मगर समुद्र का पानी ठंडा होने की वजह से कूदने में संकोच कर रही होती है। इसके बाद जैक और रोज़ में दोस्ती हो जाती है और क्रूज़ में रहते हुए वो किस तरह से छुप-छुप कर एक दूसरे से मिलते हैं और रोमांस करते हैं। फिल्म का एक सीन पेंटिंग वाला सीन जिसमें रोज़ लगभग न्यूड रहती हैं और जैक उनकी तस्वीर बनाते हैं उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में दिखाने की कोशिश की गयी थी कि किस तरह प्यार वर्ग पैसा और भेदभाव जैसी चीजों से परे होता है। आखिर में ये तब सच हो जाता है जब जैक रोज़ की जान बचाने के लिए अपनी ज़िन्दगी खत्म कर लेता है।