महालक्ष्मी

अक्सर बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग की चीजों का इस्तमाल किया जाता है, जैसे काला टीका, काला धागा या फिर काला तिल। छोटे हो या बड़े हर किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए उन्हें काला धागा बांधा जाता है। बचपन से ही दादी और नानी की दी सीख को निभाते हुए काले धागे लोग बांधते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों बांधते हैं काला धागा। काला धागा पहनने या काला टीका लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, कुछ लोग इसे अंधविश्वास से अधिक कुछ भी नहीं मानते हैं। सामान्य समझ के मुताबिक काला रंग, नजर लगाने वाले की एकाग्रता को भंग कर देता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा संबंधित व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाती।

लेकिन वहीं दूसरी तरफ जब बच्चे को या घर के किसी भी सदस्य को बुरी नजर से बचाने का ख्याल मन में आता है, तब हमें सिर्फ काला रंग ही याद आता है।जी हां ये सच है, कि अक्सर बुरी नजर से बचने के लिए काली चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है। जैसे काला धागा बांधना, काला टिका लगाना और काला तिल लगाना आदि सब किया जाता है। आपको बता दें कि कोई भी बड़ा व्यक्ति हो या कोई छोटा सा बच्चा हर किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए काला धागा ही बंधवाया जाता है।

वैसे धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि काला धागा बांधने से इंसान बुरी नजर और बुरे दोषो से बच जाता है। यानि यदि किसी इंसान के हाथ या गले पर काला धागा बंधा हुआ हो, तो यह नजर लगाने वाले की दृष्टि को नष्ट कर देता है। जिससे नजर लगने का भी कोई डर नहीं रहता है। आपको बता दें कि जो लोग गले या हाथ में काला धागा बांधते हैं, उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही काला धागा बाँधने का एक वैज्ञानिक कारण भी है। जी हां विज्ञान के मुताबिक ऐसा माना गया है कि काला रंग ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है। ऐसे में काला धागा बुरी नजर और हवाओ को भी अवशोषित कर देता है। जिससे हमारे शरीर पर बुरे प्रभावों का असर नहीं होता है। यानि यह हमारे लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है।

इसके साथ ही शनि दोष से बचने के लिए भी इंसान को काला धागा बांधना चाहिए। आपको बता दें कि इससे शनि के प्रकोप से भी बचा जा सकता है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि काला धागा बुरी नजर से बचाने के साथ-साथ मालामाल भी करता है। इसलिए यदि आप भी काले धागे का इस्तेमाल कर के मालामाल बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बस एक छोटा सा उपाय करना होगा। आपको बता दें कि यदि आप इस उपाय को आजमाएंगे तो आप पर महालक्ष्मी की कृपा जरूर होगी। इसके अलावा आपकी हर इच्छा भी पूरी होगी। इसके साथ ही ये उपाय बेहद आसान है।

इस उपाय के मुताबिक आप बाजार से एक रेशमी या सूती काले रंग का धागा ले आये। इसके बाद किसी भी मंगलवार या शनिवार की शाम को ये धागा हनुमान जी के मंदिर ले जाएँ। इसके अलावा इस धागे में नौ छोटी-छोटी गांठे लगा लें और हनुमान जी के पैर का सिंदूर भी लगा ले। इसके बाद इस धागे को घर के मुख्य दरवाजे या तिजोरी पर बाँध दे। इस उपाय से यकीनन आप पर महालक्ष्मी की कृपा होगी। यहाँ तक कि आपके सभी काम भी बनते जायेंगे।इसलिए यदि आप भी आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं, तो एक बार इस उपाय को आजमा कर जरूर देखिए।