PM in Arunachal Pradesh, PM Modi, Congress, Tripura Rally

अगरतला/त्रिपुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरूणाचल प्रदेश में दोर्जी खांडू राज्य सभागार के उद्घाटन के दौरान जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के पास काफी काम होता था इसलिए वे यहां नहीं आ पाते थे। मोदी ने कहा लेकिन मैं यहां आए बिना नहीं रह पाता हूं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पैसों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी पूर्व सरकार इस राज्य को कुछ नहीं दे पाई क्योंकि अगर बाल्टी में ही छेद हो तो पानी भरेगा क्या? उन्होंने कहा कि अब अरुणाचल प्रदेश ऐसा प्रकाश फैलेगा कि पूरा देश देखेगा।

त्रिपुरा में 2 चुनावी रैलियां
मोदी त्रिपुरा में भी आज दो महत्वपूर्ण चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 8 फरवरी को पहला चुनावी दौरा किया था। राज्य में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी की रैलियों के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रधानमंत्री दक्षिणी त्रिपुरा जिले के शांतिर बाजार में पहले चुनावी रैली को संबोधित करेंंगे और इसके बाद वह राजधानी अगरतला में एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बार भाजपा की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है और यह 25 साल से राज्य में शासन कर रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को कड़ी टक्कर दे रही है।