मेलानिया ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी व्हाइट हाउस में अब रहेंगी। व्हाइट हाउस जाने की जानकारी मेलानिया ने ट्वीट कर दी। मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से न्यूयॉर्क में रह रही थीं।

डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में रह रहे थे। जबकि न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप पेंट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया रह रही थीं।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का 11 साल का बेटा बैरन है। बैरन का स्कूल न्यूयॉर्क में था और सेशन के बीच में वो स्कूल नहीं छोड़ सकता था। ऐसे में मेलानिया ने ट्रंप के बिना ही अपने बेटे के साथ न्यूयॉर्क में रहने का फैसला किया था।

रविवार को फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने ट्वीट कर व्हाइट हाउस जाने की जानकारी दी। मेलानिया ट्रंप ने अपने ट्वीट में व्हाइट हाउस की एक तस्वीर भी शेयर की।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इंतजार अब खत्म हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार अब उनके साथ व्हाइट हाउस में रहेगा।

डोनाल्‍ड ट्रंप की तीसरी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप हैं। 1998 में न्‍यूयार्क में चल रहे फैशन वीक में मेलानिया से ट्रंप की मुलाकात हुई थी। ट्रंप उस समय मार्ला मेपल्‍स के पति थे लेकिन उनसे अलग रह रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि शुरू में मेलेनिया ने डोनाल्‍ड को अपना फोन नंबर तक देने से मना कर दिया था। डोनाल्‍ड ने फिर किसी तरह उन्हें चेज किया।