रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर की ओर से आयोजित गोमुख संकल्प कलश यात्रा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जनचेतना अभियान ऋषिकेश से गोमुख कलश यात्रा के समापन राम यक्ष तपस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम में हुआ। यहां पहुंचने पर गोमुख संकल्प कलश यात्रा का महामंडलेश्वर दया राम दास महाराज अध्यक्षता में ब्रह्मपुरी आश्रम में कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। राम तपस्थली आश्रम के ऋषि कुमारों ने पुष्प वर्षा कर वैदिक मंत्रों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

गोमुख कलश संकल्प यात्रा के संयोजक पंडित रवि शास्त्री का पुष्प हार पहनाकर सभी ने स्वागत किया।महामंडलेश्वर दया राम दास महाराज ने गोमुख से लाया पवित्र जल का विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश की महाआरती की। ऋषि कुमारों ने स्वस्तिवाचन कर कलश की पूजा की।

इस अवसर पर महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत महावीर दास, आचार्य अचल कुमार पाठक, सौरभ कृष्ण उपाध्याय, अनिल मिश्र, सुरेंद्र शर्मा, अंकित भारद्वाज, अमित शर्मा,मनन द्विवेदी,अमित सक्सेना, अभिषेक शर्मा, प्रमोद दास,  राम पदम, श्याम सिंह, रामदास, बलराम दास, महंत जगदीश दास, मनोज डंग, दिनेश कोटियाल उपस्थित रहे।