देहरादून, 30 अगस्त 2021

आप नेता और सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कैग रिपोर्ट ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल कर रख दी है। उत्तराखंड हिमालय राज्यों में स्वास्थ्य के नाम पर सबसे कम बजट खर्च करने वाला राज्य निकला। इससे ये साबित होता ये सरकार उत्तराखंड की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वो भी तब जब यहां राज्य में स्वास्थ्य सेवाए खुद वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कैग की रिपोर्ट पर चिंता जताई। कहा कि, डबल इंजन का दंभ भरने वाली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई काम नहीं किया।

इसके चलते उत्तराखंड को एक बार फिर जारी आंकड़ों से शर्मिंदां होना पड़ा है। कैग रिपोर्ट 2019 – 2020 में राज्य में चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य में पूंजीगत व्यय पहले की तुलना में घटा है। इसका असर सीधे सीधे आम जनता की सेहत पर पड़ा है। 2018 -2019 में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 188 करोड़ का बजट दिया गया, जबकि अगले वर्ष 2019 – 2020 में यह बजट घटाकर 97 करोड़ कर दिया गया। कैग ने खुद सरकार को इस सेक्टर में बजट बढ़ाने का सुझाव दिया है।
कहा कि एसडीसी संस्था के मुताबिक उत्तराखंड में जो बजट हेल्थ सेक्टर पर खर्च किया जाता है।

वो हिमालय राज्यों में सबसे कम 6.8 प्रतिशत है। जबकि जम्मू कश्मीर में ये खर्च 7.7 प्रतिशत, हिमाचल में 7.6 प्रतिशत तो दिल्ली में ये बजट 16.7 प्रतिशत है। यानि की उत्तराखंड में स्वास्थय का बजट सबसे कम है। उन्होंने कहा कि, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल हैं। आज भी कई अस्पताल ऐसे हैं ,जहां डाक्टरों के अभाव में मरीजों को कई मील दूर जाना पडता है। आज भी प्रदेश में इलाज ना मिल पाने और अस्पताल में सुविधाएं ना मिल पाने के कारण में कई प्रसूताएं रास्ते में ही बच्चों को जन्म दे देती हैं या फिर दम तोड़ देती हैं।