कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 दिसबर को उत्तराखंड आएंगे। यहां वो प्रदेश कांग्रेस की ओर से होने वाली सैन्य सम्मान सभा मे शिरकत करेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि बांग्लादेश के गठन के 50 साल हो रहे हैं। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व की बदौलत यह मुमकिन हो हो पाया था। उनकी पुण्यतिथि के कांग्रेस सैन्य सम्मान समारोह मना रही है। 26 कि इस कड़ी में दून में अंतिम सैन्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राहुल इसमे शरीक होकर देवभूमि और शहीद सैनिकों को नमन करेंगे।