देहरादून, 3 जुलाई 2021

उत्तराखंड में सियासी घमासान के बीच अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल हर किसी की जुबान पर है। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर सहित भाजपा सांसदों, विधायकों सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत की मौजूदगी में विधानमंडल की बैठक होगी। शनिवार करीब तीन बजे आयोजित होने वाली बैठक में ही प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुना जाएगा। सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान एक बार पुन: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भरोसा जता सकती है। चूंकि, अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में हाईकमान कोई बड़ा रिस्क लेने के मूड में नहीं होगी।

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक सतपाल महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व भाजपा अध्यक्ष  बिशन सिंह चुफाल, विधायक धन सिंह रावत सहित पुष्कर धामी के नामों की चर्चाएं जोरों पर हैं। लेकिन, सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान एक बार फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा सकती है। बीजापुर गेस्ट हाउस में शनिवाार दोपहर तीन बजे से आयोजित होने वाली बैठक में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंच गए हैं।

भाजपा  हाईकमान अगर एक बार दोबारा अगर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत पर भरोसा जताती है तो कैबिनेट विस्तार पर ज्यादा माथापच्ची नहीं करने  पड़ेगी, लेकिन मुख्यमंत्री का ताज अगर नए सिरे से किसी विधायक पर सजता है तो कैबिनेट मंत्रीमंडल विस्तार एक नई समस्या बन सकती है। चूंकि, विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है तो भाजपा हाईकमान कुछ एक्सपेरीमेंटर नहीं करना चाहेगी।