Foreign couple

महादेव की नगरी काशी में पीएम मोदी 2 दिवसीय दौरे पर आये हुए थे। यहाँ आकर उन्होंने दुर्गा मंदिर में पूजा की और कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद आज काशी में कुछ ऐसा हुआ जिसकी मिसाल लोगो के जेहन में सदैव बनी रहेगी।

विदेशी जोड़े ने की शादी-
यूपी के वाराणसी जिले को महादेव की नगरी भी कहा जाता है। यहाँ पर सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों से लोग आकर इसकी खूबसूरती का दर्शन करते हैं। विदेशों से आये पर्यटक भी यहाँ की सादगी और रीतीरिवाज से काफी प्रभावित रहते हैं। आज वाराणसी में इटली की एक लड़की और पोलैंड के लड़के ने हिन्दू रीती रिवाजों से शादी की। ये घटना देखकर सभी लोग हैरान थे और साथ ही उन लोगो को देखकर काफी खुश भी नजर आये। गडवासी टोला स्थित सिद्ध विनायक मंदिर में हिन्दू रीतिरिवाज से विदेशी जोड़े ने 7 फेरे लिए।

इटली की लड़की एंड्रिया और पोलैंड निवासी लड़का एलेक्जेंटरा आज परिणय सूत्र में बंध गये हैं। हिन्दू धर्म के मुताबिक शादी करने वाला ये जोड़ा पेरिस विश्वविद्यालय में शिक्षक पद पर हैं। ये दोनों ही लोग पिछले काफी समय से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं।