वेंकैया नायडू देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। इस चुनाव में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू, तो वहीं विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी के बीच मुकाबला था। यहां कुल पड़े 771 वोटों में वेंकैया नायडू को 516 वोट प्राप्त हुए, तो गोपालकृष्ण गांधी के खाते में 244 वोट गए।

सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकुल पांडेय ने संसद भवन में संवाददाताओं से कहा कि मतदान का समय खत्म होने तक निर्वाचक मंडल के 785 सदस्यों में से 771 ने वोटिंग में हिस्सा लिया। इस तरह शाम 5 बजे तक कुल 98.21% मतदान दर्ज हुआ।

वहीं इस चुनाव में जिन 14 सांसदों ने वोट नहीं डाला, उनमें कांग्रेस और बीजेपी के 2-2 तथा टीएमसी के 4 सांसद शामिल हैं। वहीं 11 वोट निरस्त करार दिए गए थे।

UPDATES:

  • शाम 5 बजे वोटिंग खत्म होने तक कुल 98.21% मतदान दर्ज हुआ, जहां कुल 771 सदस्यों ने वोट डाला।
  • 3 बजे तक 96.4 फीसदी वोट डल चुके हैं, 785 में से 761 वोट पड़े।
  • दोपहर 1 बजे तक 90.83 फीसदी वोटिंग।
  • अभी तक 713 वोट पड़े।
  • सचिन तेंदुलकर, हेमा मालिनी और रेखा ने डाला वोट।
  • मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी वोट डाला।
  • गोपालकृष्ण गांधी ने कहा कि हम दूसरे विभाजन की अनुमति नहीं देंगे। आज संदेह का वायरस है समुदायों के बीच अत्यधिक अविश्वास है।
  • विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संवैधानिक सिद्धातों की है। एनडीए के प्रत्याशी अनुभवी व्यक्ति हैं। हमारे बीच में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
  • बताते चले कि वोट डालने पहुंच रहे सांसद।
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी ने वोट डाला।
  • एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने भी वोट डाला।