सुप्रीम

विजय माल्या को 9 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में गिरफ्तार कर लिए गया है। विजय माल्या भारतीय कारोबारी है जिनको लंदन में उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर लिया गया है। वेस्टमिंस्टर कोर्ट से आदेश मिलने के बाद विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया है। अब जब माल्या की गिरफ़्तारी हो चुकी उन्हें अब कोर्ट में पेश किया जायेगा। माल्या पर इंडियन बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने का आरोप है। अब गिरफ्तारी के बाद सरकार सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर माल्या को वापस लाने की कोशिश करेगी।

माल्या का मामला जानें
विजय माल्या ने 9 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने के बाद उसको वापस नहीं किया था और वह देश छोड़ कर लन्दन चला गया था। कुछ दिन बाद ही उच्चतम न्यायालय ने माल्या को अपने पासपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से 30 मार्च, 2016 को पेश होने को कहा था माल्या के देश छोड़ने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला था। सरकार ने ऐलान किया था कि माल्या को वापस लाया जाएगा।

ब्रिटेन की सरकार ने भारत के प्रत्यर्पण के आग्रह को जिला जज को भेज दिया था। यह माल्या को भारत लाने और उन पर मुकदमा चलाने की दृष्टि से पहला कदम था। माल्या की बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बकाया है।

बता दें कि विजय माल्या को भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित कर रखा है।