विनोद कांबली

बॉलीवुड सुपरस्टार विनोद खन्ना के निधन बाद ट्वीटर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ट्रोल हो गयें। आपको बता दें कि अभिनेता विनोद खन्ना का कैंसर की लंबी बीमारी के बाद 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विनोद खन्ना जी के फैन्स अपनी भावनायें व्यक्त कर रहें थे। इसी बीच एक यूजर ने अपना शोक संदेश लिखकर अभिनेता विनोद खन्ना की जगह पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को टैग कर दिया।

इसी के बाद विनोद कांबली ट्रोल होना शुरू हो गए। विनोद कांबली ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और ट्वीट करके ट्रोलारों को लताड़ लगाई।

कांबली ने ट्वीट करके लिखा कि,’ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने विनोद खन्ना के निधन पर ट्वीट किया और अपने ट्वीट में मेरा नाम लिखा।’

कांबली ने आगे लिखा और कहा,’ विनोद खन्ना जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है। वह एक बहुमुखी अभिनेता थे जिन्होंने हमें अपनी फिल्म अमर अकबर एंथोनी के जरिये मनोरंजन किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

गौरतलब है की विनोद खन्ना काफी समय से बीमार थे। उनकी उम्र 70 वर्ष थी और उन्होंने मुंबई के सर एचएन फाउंडेशन अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में 141 फिल्मों में काम किया था।