मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अनुभवी एक्टर्स में से एक विनोद खन्ना की रील लाइफ और रियल लाइफ हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रही। इंडस्ट्री में कई हिट और पारिवारिक फ़िल्में करने के बावजूद इस एक्टर को माधुरी के साथ फिल्म दयावान में फिल्माये गए बोल्ड लिप-लॉक सीन के ही जाना जाता है। बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित के साथ इन्होने उस दशक का सबसे बोल्ड इंटीमेंट सीन देकर पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। फिल्म दयावान कुछ ख़ास तो कमाल नहीं कर पायी मगर विनोद-माधुरी का किसिंग सीन सबसे ज़्यादा पॉपुलर हुआ था।

आपको बता दें कि इस फिल्म में माधुरी को अपने से 20 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ ये इंटीमेंट सीन देना था,डायरेक्टर को लग रहा था कि माधुरी इस सीन को करने से इंकार कर दें पर माधुरी ने एक बार में ही हामी भर दी। सूत्रों के अनुसार जब ये सीन फिल्माया गया उस समय विनोद खन्ना बहक गए थे और उन्होंने माधुरी के होठों को काट लिया था। फिल्म जब रिलीज़ हुई तो ये सीन परदे पर ज़रूरत से अधिक बोल्ड नज़र आया।

माधुरी दीक्षित को इस बात का बेहद अफ़सोस रहा कि उन्हें ये सीन नहीं करना चाहिए था। इस बात का खुलासा माधुरी ने एक इंटरव्यू में भी किया था कि विनोद खन्ना के साथ इंटीमेंट सीन देना उनके करियर की सबसे बड़ी गलती में से एक है।

माधुरी ही नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया को भी विनोद खन्ना के साथ काम करने में डर लगता था। बात उस दशक की जब विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रोमांस के चर्चे इंडस्ट्री के गलियारों में तेज़ी से फ़ैल रहे थे मगर एक फिल्म के दौरान विनोद खन्ना ने डिंपल के साथ ऐसी हरकत कर दी कि उसके बाद इनके रिश्ते के मायने ही बदल गए।

फिल्म ‘प्रेम धरम’ की शूटिंग करते समय विनोद खन्ना-डिंपल कपाड़िया को एक किसिंग सीन शूट करना था। बताया जाता है कि इस सीन को शूट करते समय विनोद खन्ना ने अपना आपा ही खो दिया था और महेश भट्ट के कट बोलने के बाद भी कई मिनटों तक वो डिंपल को जकड़कर किस करते रहे बाद में डिंपल को बचाने के लिए खुद भट्ट साहब को ही आना पड़ा था।

इस घटना के बाद डिंपल इतना घबरा गयी थी और रोते-रोते मेकअप रूम में चली गयीं थी। बाद में महेश भट्ट ने खुद डिंपल से माफ़ी मांगी और कहा कि विनोद उस समय नशे में था इसलिए वो खुद पर काबू नहीं कर पाया था।