Ram-Rahim

रोहतक : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी से रेप मामले में दोषी ठहराया गया। राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद उनके समर्थक हंगामा कर रहे हैं हिंसा भड़का रहे हैं। 30 लोगों की मौतें इस हिंसा में हुई हैं।

पंचकूला से सीधा हेलिकॉप्टर में बैठा कर राम रहीम को रोहतक की जेल में ले जाया गया। सूत्रों से पता चला हैं की डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल में भी कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल में मिनरल वॉटर और हेल्पर मुहैया कराया गया हैं। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल के कपड़े नहीं बल्कि खुद के कपड़े पहनने की छूट मिली है।

रोहतक के उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया, ‘गुरमीत राम रहीम को सुनरिया में एक जेल में रखा गया हैं। जेल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीबीआई के वकील एच पी एस वर्मा के मुताबिक पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के जज जगदीप सिंह ने गुरमीत को दोषी करार देने के बाद कहा कि दी जाने वाली सजा की अवधि 28 अगस्त को तय की जाएगी।

आप को बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आगजनी और तोड़फोड़ की। हरियाणा में मीडिया पर भी हमला किया गया कई मीडियाकर्मी भी घायल हुये।डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने मीडिया पर भी हमला बोल दिया हैं। सेना पंचकूला में फ्लैग मार्च कर रही है।