Border,Nirahua,Amrapali Dubey,Actress Bhojpuri,Bollywood

मुंबईः भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी फिर से शरारत भरी मस्ती करने जा रही है। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार शुभी शर्मा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बार्डर देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण है और दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। परवेस लाल यादव निर्मित बार्डर भोजपुरी में देशभक्ति पर अब तक बनी की फिल्मों से अलग और बड़ी फिल्म होने वाली है। फिल्म की कहानी भारतीय सीमा पर दिन रात एक कर भारत मां की रक्षा में लगे देश के जांबाज सिपाही की है, जो अपने मुल्क की सरहद की हिफाजत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, विक्रात सिंह राजपूत और शुभी शर्मा समेत भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकार काम कर रहे हैं। यह फिल्म ईद के अवसर पर प्रदर्शित हो रही है। शुभी शर्मा ने बताया कि फिल्म उन्होंने विक्रांत सिंह राजपूत की पत्नी का किरदार निभाया है। यह फिल्म आम देश भक्ति की फिल्मों से काफी अलग है। यह लोगों से कनेक्ट करेगी। इसकी कहानी में एक सच्चाई है, जो लेखक – निर्देशक संतोष मिश्रा ने काफी मेहनत से तैयार की है। इसमें वार से ज्यादा सैनिक और उनके परिवार के इमोशन को उभारा गया है।

फिल्म में मनोरंजन के साथ ही संदेश भी दिया गया है। फिल्म सभी उम्र के लोग और वर्ग को ध्यान में रखकर बनायी गई है और उम्मीद है दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। फिल्म ‘बॉर्डर’ में विक्रांत सिंह राजपूत हॉलीवुड के सुपर स्टार सिल्वेस्टर स्टालिन के रैंबो लुक में नजर आयेंगे। विक्रांत सिंह राजपूत का मानना है कि फिल्म में उनका रैंबो लुक काफी डिफरेंट है और यह दर्शकों को सिल्वेस्टर स्टालिन की याद दिलायेगी।

इस फिल्म की अहमियत भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के लिए बहुत अधिक है, तभी तो दिनेशलाल यादव निरहुआ जैसे कलाकार ने इसे बनाने की हिम्मत दिखाई। वे इंडस्ट्री को समझते हैं। वे ऐसे शक्ष्स हैं, जो भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की तरक्की के लिए अच्छे प्रोजेक्ट को प्रमोट करते हैं। उसमें पैसे लगाते हैं। फिल्म की कहानी और प्लॉटिंग इतनी दमदार है कि उन्होंने इसको बनाने की ठानी और मैंने उनकी वजह से एक बार में‘बॉर्डर’के लिए हामी भर दी।