vinod

बॉलीवुड में इंटिमेट सीन होना आम बात है। लेकिन इन सीन्स को शूट करने के लिए एक्ट्रेस को बहुत तैयारी करनी पड़ती है ताकि सीन में वास्तविकता आ सके। लेकिन एक बार वेटेरन एक्टर विनोद खन्ना ने शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा कर दिया था जिससे डिंपल कपाड़िया दंग रह गयीं थीं।

दरअसल विनोद खन्ना और डिंपल दोनों एक-साथ हेमा मालिनी के अंकल की फिल्म ‘प्रेम धर्म’ में काम कर रहे थे। इस फिल्म के एक सीन में विनोद खन्ना को डिंपल को किस करना था लेकिन डायरेक्टर के ‘कट’ बोल देने के बावजूद विनोद खन्ना ने डिंपल को किस करना नहीं बंद किया। इस घटना से डिंपल शॉक्ड रह गयी थीं। बाद में डायरेक्टर महेश भट्ट को इस घटना के लिए माफ़ी मांगनी पड़ी थी।

vinod

उस समय विनोद खन्ना काफी बिजी थे इसीलिए उन्हें डबल शिफ्ट में काम करना पड़ता था। ऐसे में महेश भट्ट ने फिल्म की शूटिंग रात को करने की प्लानिंग की। अपना डे शिड्यूल करने के बाद विनोद फिल्म ‘प्रेम धर्म’ की शूटिंग करने पहुंचे। उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम बदले और शूट करने लगे। उनको इस सीन के मुताबिक़ डिंपल को किस करना था और इसके बाद उनको हग करना था। विनोद खन्ना शूट के टेक के दौरान कमरे में घुसे उन्होंने डिंपल को किस किया और गले से लगा लिया। लेकिन डायरेक्टर महेश भट्ट इस सीन में थोड़ा और परफेक्शन चाहते थे इसलिए उन्होंने रिटेक लेने को कहा। कमरे की लाइट और डिम कर दी और अपनी यूनिट को थोड़ा और पीछे हो जाने को कहा। अब महेश भट्ट और उनकी यूनिट विनोद खन्ना और डिंपल से काफी दूर थे। महेश भट्ट ने एक्शन बोला और विनोद खन्ना डिंपल को किस करने लगे। थोड़ी ही देर में महेश ने कट बोला लेकिन दूरी ज़्यादा होने की वजह से शायद विनोद ने सुना नहीं। उन्होंने डिंपल को किस करना नहीं छोड़ा। इतने में महेश भट्ट और यूनिट दौड़कर पास आये और कट-कट चिल्लाने लगे। तब तक विनोद खन्ना ने शायद उनकी आवाज़ सुन ली थी और उन्होंने डिंपल को छोड़ दिया। इस घटना से डिंपल इतनी डर गयीं थीं कि वे तुरंत अपने मेकअप रूम चली गयीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि महेश भट्ट का हीरो आखिर उनसे चाहता क्या था।

vinod

हालांकि बाद में महेश भट्ट ने इस बात के लिए उनसे माफ़ी मांगी और उनको बताया कि विनोद खंन्ना उस वक़्त नशे में थे। इस फिल्म की शूटिंग काफी लम्बी खिंचने के कारण ये फिल्म रिलीज़ नहीं हो पायी थी। बाद में इस फिल्म का नाम बदल कर ‘मार्ग’ कर दिया गया और इसे 1992 में थिएटर की बजाय सीधे होम वीडियो पर रिलीज़ किया गया। तब तक विनोद और डिंपल साथ में 5 फिल्में कर चुके थे। ये फिल्में थीं- इंसाफ, आखिरी अदालत, बंटवारा, खून का क़र्ज़ और लेकिन। ‘मार्ग’ रिलीज़ होने के करीब एक दशक बाद दोनों 2010 में फिल्म ‘लीला’ और बाद में सलमान खान की ‘दबंग’ में साथ नज़र आये।