बुर्ज खलीफा

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है। लेकिन अब बुर्ज खलीफा से भी ऊँची ईमारत बनने जा रही है जो उससे दुनिया में सबसे ईमारत का दर्जा छीन लुगी। हालांकि, इससे ऊंची इमारत भी दुबई में ही होगी। दुनिया के सबसे ऊंचे स्काइस्क्रैपर प्रॉपर्टी डेवलपर एमार ने कहा कि दुबई में बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर बनाने की योजना है।

अबी दुनिया के सबसे ऊंचे टावर की बात करें तो बुर्ज खलीफा 829.8 मीटर यानी 2722 फीट ऊंचा है और इसे बनाने में 1.5 अरब यूरो का खर्च आया था। जनवरी 2010 में ये टावर आम लोगों के लिए खोला गया था।

एमार चेयरमैन मोहम्मद अलाबार ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि ये टावर बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा और इस टावर को बनाने में करीब 88 करोड़ यूरो का खर्च आएगा।

मोहम्मद एलाबार ने कहा कि इस टावर की वास्तविक ऊंचाई टावर के पूरा होने के बाद ही सामने आएगी और वो साल 2020 के पहले इस टावर को दुबई शहर को एक तोहफे के रूप में देना चाहते हैं।

इस टावर की खास बात ये है कि इसे स्पैनिश स्विस आर्किटेक्ट सैंटियागो कालाट्रावा वॉल्स डिजाइन करेंगे और इसमें 18-20 मिलेजुले फ्लोर होंगे जिनमें रेस्टोरैंट, बुटीक होटल वगैरह होंगे।

बता दें कि साल 2020 में दुबई वर्ल्ड एक्सपो ट्रेड फेर का आयोजन करने वाला है। दुबई अपनी आधुनिक डिजाइन वाले स्काईस्क्रैपर्स के लिए जाना जाता है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। अब नया टावर बनने के बाद दुनिया की सबसे ऊंची दो इमारतें दुबई में ही होंगी।