भारतीय

1 जून से इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने वाली है। और चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पहला मैच चिर प्रतिध्वंदी 4 जून से पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में शुरू होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। धोनी के पास चैम्पियंस ट्राफी में सबसे सफल विकेटकीपर बनने का मौका है।

महेंन्द्र सिंह धोनी ने चैंपियंस ट्रोफी में खेले अब तक 11 मैचों में कुल 15 शिकार किए हैं। इनमें उनके नाम 11 कैच और 4 स्टंपिंग दर्ज हैं। धोनी इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी में ज्यादा विकेट झटक कर कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 22 मैचों में अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं। संगकारा ने 28 कैच लपके हैं और पांच स्टम्प किए हैं

संगकारा के बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (25 शिकार, 23 कैच, 2 स्टम्प) का नाम आता है लेकिन वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (19 शिकार, 17 कैच, दो स्टम्प) हैं।

धोनी का यह अंतिम चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट हो सकता है।  उनकी ही कप्तानी में भारत 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना था। वह टेस्ट मैचों से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।