Viral Video, Youtube Video, Coke

सिडनीः सोशल मीडिया के इस दौर में  जल्दी फेमस होने या ध्यान आकर्षित करने के लिए लोग अजीबोगरीब हरकते करके वीडियो नेट पर अपलोड करते रहते हैं। एेसा ही कारनामा करने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस महिला ने महज 3 मिनट में 2 लीटर की कोक को पी लिया। बता दे कोक  पीना काफी मुश्किल होता है लोग अक्स ही इसे धीरे धीरे पीना पसंद करते हैं पर इस लड़की ने दिलेरी दिखाते हुए इस कारनामे को अंजाम दिया।

एक आम आदमी 2 लीटर की कोक  पीने में 8 से 10 मिनट लगाता है। कोक पीते हुए इस लड़की को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा क्योंकि कोक में काफी मात्रा में गैस होती है। शुरू में महिला तो बड़े ही सीधे साधे अंदाज में इस कारनामे को करने के लिए कहती है देख कर ऐसा लगता है कि  लड़की यह कारनामा नहीं कर पाएगी पर जैसे-जैसे महिला का वीडियो आगे बढ़ता जाता है।लड़की इस काम को पूरा अंजाम दे देती है।