पार्टी

आज से करीब 104 साल पहले ब्रिटेन में महिलाओं को मतदान करने का भी अधिकार नहीं था। लेकिन ब्रिटेन चुनाव में महिलाओं ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ब्रिटेन में हुए चुनाव में प्रीत कौर गिल समेत 200 महिलाओं ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। यह पहली बार है, जब ब्रिटेन में इतनी संख्या में महिलाएं सांसद चुनी गई हैं। इससे पहले साल 2015 में हुए चुनाव में 191 महिलाएं चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। इसके बाद उपचुनाव में भी कुछ महिलाएं चुनाव जीती थीं। साल 1918 में पहली बार कोई महिला चुनाव जीतकर ब्रिटेन की संसद पहुंची थी।

शुक्रवार को आए चुनाव नतीजों में लेबर पार्टी को 261, कंजर्वेटिव पार्टी को 315, स्कॉटिश नेशनल पार्टी को 35, लिबरल डेमोक्रेट्स को 12, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी 10 और अन्य को 13 सीटों पर जीत हासिल हुई है. इसके अलावा चार सीटों पर अभी मतगणना जारी है।

ब्रिटेन में गुरुवार (आठ जून) को हुए आम चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री टेरीजा मे को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया। ब्रिटेन की कुल 650 सीटों में से अभी तक आए नतीजों के अनुसार कंजरवेटिव पार्टी को 310, लेबर पार्टी को 258 और लिबरल डेमोक्रेट को 12 सीटों पर जीत मिल चुकी है। स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) को 34 सीटों पर जीत मिली है। अब टेरीजा मे पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। टेरीजा मे ने बहुमत खोने के बावजूद इस्तीफा नहीं देने पड़ अड़ी हुई हैं।