Yogi Adityanath, Barsana, Holi, Eid, Bakreed, Krishna-Radha

मथुराः उत्तर प्रदेश के बृज क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को प्रोत्साहन कर पर्यटन दृष्टि से पहचान दिलाने के लिए सीएम योगी इस बार कृष्ण एवं राधा की जन्मस्थानों पर होली खेलेंगे। जिसके लिए मथुरा वासियों ने तैयारियां जोरों-शोरों से की हैं। बताते चले कि सीएम योगी आदित्यनाथ कल से मथुरा के दौरे पर हैं।

सबको धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है
मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गर्भगृह, केशवदेव और भागवत भवन के दर्शन किये.रक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ खामियां उन्हें नजर आईं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी। जब पत्रकारों ने पूछा कि योगी ने दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में। अब ईद कहां मनाएंगे, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। वह अधिकार मुझे भी है।

संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर हैं
मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका न क्रिसमस मनाने से। सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है।सीएम योगी ने कहा कि  दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा। उसमें हम लोग जाएंगे। हमें अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति है ।इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर हैं।