मुंबई : बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बहुत पुराना है।हरभजन-गीता और युवराज-हेजल के बाद अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है।

आपको बता दें कि अब इस कड़ी में नया नाम जुड़ने जा रहा है भारत के तेज गेंदबाज ज़हीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागारिका घाटगे का।जी हाँ ख़बरों के मुताबिक़ ज़हीर खान और सागरिका इसी साल के आखिर में 27 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस सागरिका ने मीडिया को दी है।आपको बता दें कि इनदोनों ने इसी साल मई में सगाई की थी और इस फंक्शन में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के कलाई बड़े लोगों ने शिरकत की थी। आपको बता दें कि भारतीय गेंदबाज ज़हीर खान सागरिका से पहले एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के प्यार में पागल थे। आठ साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2011 में इनदोनो की शादी की चर्चा ज़ोरों पर थी पर बहुत जल्द इनदोनो का रिश्ता खत्म हो गया था।एक्ट्रेस सागरिका ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरआत शाहरुख़ खान की फिल्म ”चक दे इंडिया ” से की थीं। इस फिल्म में सागरिका ने प्रीती सपरवाल का किरदार निभाया था।इसके बाद भी सागरिका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। सागरिका के रिलेशन की खबरें युवराज सिंह के साथ भी आयी थी पर युवराज की शादी के बाद ही इन अफवाहों पर विराम लग गया था।