BJP Victory, Amit Shah Tweet, Sunil Deodhar, Nagaland Assembly Election 2018, Tripura Assembly Election 2018, Meghalaya Assembly Election 2018,

नई दिल्ली, पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में आज मतगणना हो रही है। अभी तक के रुझानों से साफ है कि भाजपा त्रिपुरा में भारी बहुमत के साथ अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया।

शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि आपकी मेहनत से ही पार्टी को यह ऐतिहासिक जीत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने इसे पीएम मोदी के विकास की राजनीति जीत बताया। शाह ने लिखा कि इस जीत के लिए त्रिपुरा के भाई बहनों का शु​क्रिया।

बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा बीजेपी ने लेफ्ट की 25 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंका है। पार्टी 2/3 बहुमत की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ बीजेपी ने यह भ्रम भी तोड़ दिया कि वह केवल हिंदी भाषी राज्यों की पार्टी है। वहीं नागालैंड में बीजेपी अपनी सहयोगी के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है। उधर, मेघालय में कांग्रेस की सरकार 10 सालों से थी और इस बार वहां त्रिशंकु विधानसभा दिखाई दे रही है। बीजेपी यहां पर भी इस कोशिश में है कि वहां पर उनकी सरकार बने।