Azam Khan

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा के तारघर मैदान पर चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पूरे देश से करीब 15 हजार डेलीगेट्स पहुँचे हुए हैं। इस अधिवेशन से मंच पर बोलते हुए सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने राम और कृष्ण पर बड़ा बयान दिया है।

आजम ने दिया बड़ा बयान-
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा के तारघर मैदान पर चल रहा है। इस अधिवेशन के मंच पर सपा के देश भर से आये नेता मौजूद दिखाई दे रहे हैं। मंच से सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने बोलते हुए बड़ा बयान दे दिया है। सपा नेता आजम खां ने कहा कि मुग़ल हमारे वंशज नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुग़ल हमारे वंशज नहीं, राम और कृष्ण हमारे आदर्श हैं। इसके पहले अधिवेशन शुरू होने के पहले से मुलायम-शिवपाल के आने की चर्चाएँ शुरू थी। मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद मिलने के बाद अखिलेश उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश ने मुलायम को राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया था। सपा के दोनों गुटों में सुलह कराने की कोशिश मुलायम सिंह स्वयं कर रहे थे।

अखिलेश के आगरा रवाना होने के पहले शिवपाल यादव ने उन्हें फोन किया था। यूपी चुनाव से शुरू विवाद के बाद बीते दिन शिवपाल ने अखिलेश को फोन किया था। फोन पर शिवपाल ने अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की अग्रिम बधाई दी थी। आज मंच से बोलते हुए भी अखिलेश यादव शिवपाल यादव के प्रति काफी नर्म रुख अपनाते दिखे। अखिलेश ने कहा कि चाचा शिवपाल मुझसे बड़े हैं, उनका आशीर्वाद हम सभी के साथ है। साथ ही कहा कि नेताजी का आशीर्वाद भी हमेशा मेरे साथ रहेगा।