alliance

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दे दिया है। इनके बयान से ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही सपा से अलग हो सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हुआ था। सपा और कांग्रेस को इसका कुछ फायदा नहीं हुआ और सपा की सत्ता से विदाई हो गयी थी।

आगामी माह में उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव भी होना प्रस्तावित है। सभी के मन में सवाल था कि क्या इस चुनाव में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन देखने को मिलेगा। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजबब्बर ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

कार्यक्रम में राज बब्बर में कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरने जा रही है। यूपी का ये निकाय चुनाव पार्टी की विचारधारा का नहीं है। ये चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते हैं, बड़े नेता नहीं। अगर ऐसे में भी गठबंधन किया तो कार्यकर्ता काफी निराश हो जायेंगे। उनसे विधानसभा चुनाव के समय गठबंधन को आगे ले जाने पर सवाल पूछा गया तो वे उसे टाल गए।

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश ने मुलायम, शिवपाल को नजरअंदाज करते हुए कांग्रेस से गठबंधन किया था। मगर चुनाव के बाद से सपा और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने की खबरों ने जोर पकड़ लिया।