नई दिल्ली : एक हत्या की सनसनीखेज वारदात दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सामने आई है। पुलिस के सामने एक शख्स ने पूरे परिवार की हत्या करने के बात कबूली है।

मुनव्वर नाम का प्रॉपर्टी डीलर जो बीएसपी से भी जुड़ा हुआ था। शनिवार को उसके बिजनेस पार्टनर बंटी ने उसकी हत्या कर दी है।

मुनव्वर रेप के एक केस में जेल में बंद था। मुनव्वर बंटी की मदद से पे रोल पर बाहर आया था। अप्रैल महीने से मुनव्वर का परिवार गायब था। मुनव्वर जेल से बाहर आकर अपने बिजनेस पार्टनर बंटी के साथ थाने जाकर मिसिंग शिकायत भी दर्ज कराता है। घर आकर मुन्नवर और बंटी में पैसो को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान बंटी ने मुन्नवर की गोली मारकर हत्या कर दी है।

हत्या करने के बाद बंटी पुलिस को फोन कर किसी के घायल होने की जानकारी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और सर्विलांस के जरिए बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। बंटी ने पुलिस के सामने चौकाने वाला खुलासा किया है।

उसने मुन्नवर को 20 लाख रुपए दे रखे थे। प्रॉपर्टी विवाद के चकते उसने मुन्नवर की पत्नी और 4 बच्चों को भी मारकर अलग-अलग जगह दफना रखा है। जिसमे से दो बॉडी दिल्ली और दो बॉडी यूपी में ठिकाने लगाई है।

पुलिस के मुताबिक बंटी बार बार ब्यान बदल रहा है कभी कहता है मुन्नवर का परिवार अपने आप चला गया कभी कहता है उसने मारा है। फ़िलहाल पुलिस बंटी को लेकर यूपी और दिल्ली में रेड कर रही है जहा वो लाश दफ़न्नाने का दावा कर रहा है।