shani

शनिवार हफ्ते का सबसे उत्तम दिन माना जाता है और कई लोग इस दिन शॉपिंग करने भी निकल जाते हैं। शनिवार हनुमान जी की पूजा और शनिदेव की आराधना करने का भी सबसे उत्तम दिन माना जाता है। शनिवार को खरीदारी करना तो अच्‍छा है मगर शनिदेव का दिन होने की वजह से इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी भी नही करनी चाहिए।

आइए यहां जानते है ऐसी ही सात चीज़ो के बारे में जिन्‍हें खरीदना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है…

1. शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों का दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। लोहे का सामान दान करने से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं और आपके व्यापार में मुनाफा देने लगते है। शनिवार को लोहे का दान करें पर अपने घर-परिवार के लिए लोहे से बनी चीजों की खरीदारी से बचें।

2. शनिवार के दिन तेल का दान करना चाहिए और तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। ज्योतिषों के मुताबिक, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से इंसान रोगों से ग्रस्‍त होने लगता है।

3. यदि आपको खाने का स्‍वाद बढ़ाने वाला नमक खरीदना है, तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीद लें। शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज चढ़ने या फिर बढ़ने की संभावना होती है।

4. शनिवार के दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है, इसलिए यदि आपको कैंची खरीदनी है तो शनिवार के अलावा किसी और भी दिन खरीद सकते हैं।

5. काले तिल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं और कई विपत्तियों से भी निकालते हैं, मगर इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है। शनिवार को काला तिल कभी न खरीदें।

6. यदि आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वालो को कार्य में असफलता ही है।

7. पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें जैसे: कागज, पेन और इंक पॉट आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है। इसलिए शनिवार को स्याही न खरीदें। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है।