Ganesh ji

बुधवार यानी भगवान गणेश का दिन। ये हमेशा से मान्यता रही है कि किसी भी शुभ काम करते हुए हम सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करते है | जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भगवान श्री गणेश को सभी दुखों का पालनहार माना जाता है। भगवान गणेश का हिंदू धर्म में प्रमुख पांच देवी-देवता यानी कि सूर्य, विष्णु, शिव,शक्ति और गणपति में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। क्योंकि गणेश जी को भौतिक, दैहिक और अध्यात्मिक कामनाओं के सिद्धि के लिए सबसे पहले पूजा जाता है। इसलिए इन्हें गणाध्यक्ष और मंगलमूर्ति कहा जाता हैं

शास्त्रों में माना माना जाता है कि श्री गणेश जी विशेष पूजा का दिन बुधवार है। इस दिन भगवान की पूजा सच्चे मन से करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन पूजा करने से वह भी शांत हो जाता है।

बुधवार को गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय जिससे आपकी हर समस्या का निवारण हो जाएगा उपायों से:

  • हिन्दू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। उनकी सेवा करनें से आपको सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसके लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। जिससे कि सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  • गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं। हनुमानजी के साथ ही गणेशजी का श्रृंगार भी सिंदूर के किया जाता है। इसीलिए गणेशजी को सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं।
  • अगर आपका बुध ग्रह खराब है तो इसके लिए बुधवार के दिन किसी गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करे इससे आपका बुध ग्रह का दोष शान्त हो जाएगा
  • अगर आपको धन-संबंधी कोई समस्या है। आप अधिक मेहनत भी करते है, लेकिन आपको इतना धन नही मिलता कि आप संतुष्ट रह सकें तो बुधवार के दिन श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और थोडी देर बाद यब भोग गाय को खिला दें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।