floods

देशभर के कई राज्य बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। बिहार के लगभग 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार में बाढ़ से 32 और लोगों की मौत हो गयी है। उत्तरप्रदेश में भी दो लोगों की मौत हो गयी है। पूर्वोत्तर के असम और पश्चिम बंगाल में स्थिति में सुधार हुआ है।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या 24 है। यहां के गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित जिलों में मरने वालों की संख्या 102 हो गयी है।राप्ती, घाघरा, बूढी राप्ती, रोहिणी और क्वानो नदियां उफान पर हैं।

वहीँ बिहार में मृतकों की संख्या 514 हो गयी है। बिहार में 19 जिलों से लगभग 1.71 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। राहत शिविरों की संख्या घटकर 222 से 115 कर दी गयी है। प्रशासन का कहना है कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कुछ इलाके में पानी घटने से लोग अपने घरों में लौट गए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के मुताबिक चिरांग, मोरीगांव, नगांव, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों में 1.25 लाख लोग अभी प्रभावित हैं। राज्य के पांच जिले में 1.25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 25551 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं 50624 घर गंभीर रूप से और 504947 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।