Garlic

नई दिल्ली : अक्सर ज्यादातर लोगों ने केसर दूध , बादाम दूध के कई फायदों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको न तो केसर और न ही बादाम के कई फायदों के बारे में बताएंगे। आज हम आपको लहसुन वाले दूध के कई फायदों के बारे में बताएंगे। ये जानकर आपको आपको थोड़ा आश्चर्य हो सकता है लेकिन ये बिलकुल प्रमाणित है कि लहसुन वाले दूध से शरीर के कई तरह की बिमारियों को दूर किया जा सकता है।

garlic

  • इसे पीने से हड्डियां मजबूत बनती है। लेकिन अगर आप दूध में लहसुन मिलाकर पिएंगे तो इसके फायदे दोगुने हो जाएंग।
  • सर्दी-जुकाम होने पर दूध में लहसुन मिलाकर पीने से आराम मिलता है। साथ ही बलगम की शिकायत होने पर इसका सेवन लाभकारी माना गया है।
  • मुंहासों की समस्या होने पर लहसुन वाला दूध आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रोज एक गिलास लहसुन वाला दूध पीने से मुंहासे होने की संभावना कम हो जाती है।
  • जिन लोगों को सायटिका की प्रॉब्लम है उनके लिए लहसुन वाला दूध फायदेमंद होता है। सायटिका में कमर से लेकर पैरों की नसों में बहुत तेज दर्द होता है। इसे सायटिक नर्व भी कहते हैं। नई मांओं को लहसुन वाला दूध पिलाना काफी अच्छा होता है। बच्चे के जन्म लेने के बाद अगर मां को लहसुन वाला दूध पिलाया जाए तो स्तनपान में मुश्किल नहीं होती और दूध का तेजी से निर्माण होता है।
  • लहसुन वाला दूध पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट की हर तरह की समस्याओं को ठीक रखने में मददगार होते हैं।
  • निमोनिया से राहत पाने के लिए लहसुन वाले दूध का सेवन करना चाहिए।