गौतम गंभीर

भारतीय पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में एक महत्वपूर्ण बात बताकर उनकी पोल खोले दी है। वैसे तो गौतम गंभीर और कप्तान विराट कोहली इन दोनों में कई समानताएं हैं। ये दोनों खिलाड़ी दिल्ली के हैं। गौतम गंभीर और विराट कोहली दोनों ही अपनी कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। दोनों में नेतृत्व क्षमता और नए प्रयोगों की समझ अच्छे से है। दोनों मैदान पर काफी अग्रेसिव रहते हैं और कई बार अपशब्दों और गालियों का प्रयोग भी करते हैं।

गाली पर गंभीर का जवाब
गौतम गंभीर ने इंटरव्यू लेने वाले जतिन सप्रू से कहा कि वह और विराट कोहली मैदान पर इतने अग्रेसिव क्यों रहते हैं और इतनी गाली क्यों देते हैं। गंभीर ने इस इंटरव्यू में बताया की दिल्ली के खिलाड़ी ज्यादा गाली देते हैं। जब गंभीर से जब पूछा गया कि दिल्ली के खिलाड़ी मैदान पर इतनी गाली क्यों देते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने बड़ी ही एकाग्रता से कहा कि दिल्ली के खिलाड़ी मैदान पर अग्रेसिव रहने के लिए इस तरह का व्यवहार करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह व्यवहार वह कहीं से सीखते नहीं, बल्कि यह दिल्ली का सभ्यता है, जो उनमें अपने आप आ जाता है। गंभीर ने इंटरव्यू लेने वाले जतिन सप्रू से कहा, ‘दिल्ली के खिलाड़ियों में यह चीज स्वभाविक रूप से आ जाती है। आप कह सकते हैं कि यह दिल्ली की संस्कृति है। मैं तो बस इतवना ही कह सकता हूं कि इससे आपका फोकस खेल पर रहता है और इससे आप खेल में अच्छी प्रतिस्पर्धा करते हैं।’

भावनाओं को काबू में रखना जरुरी
उन्होंने आगे कहा कि मैदान की इन चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए। अगर यह चीज सिर्फ मैदान तक ही सीमित है तो सही है और मैदान की बात मैदान पर ही छोड़ दी जानी चाहिए।

आपको यह ध्यान में रखना पड़ता है कि कहीं आप सीमा पार तो नहीं कर रहे हैं और आपको यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आपको मैदान के बाहर लाखों लोग देख रहे हैं। इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

आपको बता दें कि कोल्कता नाईट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान कोहली आईपीएल 2013 में आपस में भी एक-दूसरे से मैदान पर ही लड़ पड़े थे।