भारत

भारतीय टीम ने सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी में ड्रा के साथ आगाज किया था। भारत ने अपने पहले खेले गए मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ड्रा खेला। यह मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा था। भारत ने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने पहले हाफ में विपक्षी टीम के दो गोल विफल किए। वहीं दूसरे हाफ में भारत ने 23वें मिनट में फील्ड गोल दागकर भारतीय टीम का खाता खोला। यह गोल मंदीप ने किया। फिर कुछ ही मिनट बाद ही 27वें मिनट में गोल कर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। यह पेनाल्टी गोल था जिसे हरमनप्रीत ने किया। इस गोल के साथ दूसरा हाफ खतम हो गया।

सुल्तान अजलन शाह कप में भारत ने ड्रा के साथ किया आगाज

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों में से किसी भी टीम का का गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर की शुरुआत के बाद दूसरे मिनट (47वें मिनट) में भारत ने ने पेनाल्टी पर गोल कर भारत को न्यूजीलैंड पर 3-0 विजयी बढ़त दिला दी। यह तीसरा गोल भी हरमनप्रीत ने किया।

भारतीय टीम के अनुभवी हॉकी खिलाड़ी एस.वी सुनील के करियर का यह 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था। तीसरे मैच में भारत का सामना दो मई को आस्ट्रेलिया से होगा। आपको बता दें कि यह 26वां सुल्तान अजलन शाह हॉकी कप है। भारत यह टूर्नामेंट पांच बार जीत चुका है (1985, 1991, 1995, 2009 और 2010 में संयुक्त रूप से) और भारत से पहले जबकि ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 9 बार चैंपियन बनने का कीर्तिमान बनाया है।