indigo

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हैदराबाद के रवाना हुई इंडिगो फ्लाइट का बड़ा हादसा होने से टल गया। विमान से एक चिड़िया के टकरा जाने के बाद यपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बता दें कि इस फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे।

इंडिगो की रेग्युलर फ्लाइट 6E827 सुबह करीब 9 बजे रायपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। तभी विमान से पक्षी टकरा जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। फ्लाइट में अचानक हुए इस हलचल से यात्रियों में हडकंप मच गया। विमान चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए वापस इंडिगो की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

इंडिगो का विमान टेक ऑफ हेने के 20 मिनट बाद ही उसकी आपातकाल लैंड करानी पड़ी। पक्षी के टकराने के कारण विमान के सामने का विंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। समय पर अगर विमान चालक ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आपात लैंडिंग के बाद यात्रियों की जान में जान आई, इस विमान में 150 यात्री सवार थे।