अक्सर लोग घरों में कुत्ता, खरगोश या कोई पक्षी पालते हैं, मगर क्या आपने कभी इन्हें शुभ और अशुभ से जोड़कर देखा है। दरअसल हमें इनमें से जो भी अच्छा लगता है, उन्हें घर पर लेकर आते है, ज्यादातर लोग कुत्तों को पालते हैं, मगर कभी यह जानने की कोशिश नहीं करते हैं, वो पालतु जानवर कितना शुभ रहेगा। ये जानवर भी आपकी आर्थिक स्थिति, मानसिक परेशानी आदि का प्रभावित करते हैं। जानें किस जानवर को घर में पालना चाहिए।

● आजकल अधिकतर घरों में एक्वेरियम रखा जाने लगा है, जिसमें कई रंग बिरंगी मछलियां होती हैं। वैसे तो सभी मछलियां शुभ होती हैं, मगर सुनहरे रंग की मछलियों से घर में शांति का वास रहता है।

● कुत्ता सबसे पालतु और वफादार जानवर होता है। एक ये भी वजह  है कि इसे घर में पालने की। वहीं हिन्दु धर्म में कुत्ते ‌को भैरव का सेवक माना जाता है। ऐसे में घर में कुत्ते को पालना शुभ होता है और उसे रोज समय समय पर भोजन करवाने से धन दौलत की भी प्राप्ति होती है।

● बारिश के दिनों में आपको अपने आस पास मेढ़क नजर आ ही जाएंगे, मगर जब इन्हें पालने की बात आती है, तो लोग इससे दूर भागते हैं। वैसे वास्तुशास्‍त्र के मुताबिक मेढ़क को शुभ माना जाता है। इन्हें घर में पालने से बीमारियां दूर ही रहती हैं। यदि आप मेढ़क पाल नहीं सकते तो फिर पीतल का मेढ़क रखें और रोज घर से निकलने से पहले इसे देखना न भूलें।

● कहा जाता है कि तोता घर में आने वाली परेशानियों को पहले ही भांप लेता है। इसीलिए इसलिए यदि आप घर में तोता पालेंगे तो आपको आने वाली परेशानियों का आभास होगा और आपके पास उस परेशानी से निपटने का भी समय रहेगा।

● घोड़ा ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। हालांकि घर में सभी के लिए घोड़ा पालना आसान नहीं होता। ऐसे में घर में घोड़े की प्रतिमा रखना भी शुभ होता है।

● वास्तु के मुताबिक घर में खरगोश पालने से समृद्धि आती है।