Arabian-Nights-Alif-Laila

आलिफ लैला को ही अंग्रेजी में अरेबियन नाइट्स कहते हैं। दरअसल, यह अरब देशों की कहानियों की एक श्रृंखला है। जोकि मूलतः फारसी भाषा में ‘आलिफ लैला’ शीर्षक से रची गईं थी।

अलिफ लैला की अमूमन कहानियों में प्राचीन भारत, ईरान तथा अरब देशों की पौराणिक कथाओं का संग्रह है। यह कहानियां कल्पनाओं, तिलस्मी शक्तियों तथा जादुई किस्सों से भरी हुई हैं। इन्हें किसी एक लेखक ने नहीं बल्कि कई लेखकों ने रचा है।

1.) यह कहानियां सात समुद्री यात्राएं, अलादीन और जादुई चिराग, अली बाबा और चालीस चोर, बोलने वाली चिड़ियां, ख़जूर की गुठला, मुर्गे की सीख, परी का कोप, सुराही का जिन्न आदि पर आधारित हैं।

2.) ये सारी कहानियां अरबी भाषा की महान दास्तान अल्फ लैला व लैला से ली गई हैं। जिसे पश्चिमी दुनिया में ‘अरेबियन नाइट्स’ और भारत में हम ‘दास्ताने अलिफ लैला’ के नाम से जानते हैं।

3.) अरबी में ‘अल्फ’ का मतलब हजार होता है और लैला का मतलब रात यानी इसमें एक हजार एक रात की कहानी है, जो सारी दुनिया भर में लोकप्रिय हुई है।