Murdered

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में पैसों के लिए अपनी सगी बहन का हत्यारा एक डॉक्टर बन गया। अपनी बहन का 50 लाख रुपये का बीमा कराया आरोपी डॉक्टर नें और फिर इंश्योरेंस मनी हासिल करने के लिए अपनी सगी बहन का कत्ल कर दिया। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

यह मामला बुराड़ी के अजीत विहार इलाके का हैं। मंगलवार सुबह पुलिस को पेशे से रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिसनर डॉक्टर कमल नें फोन किया। उसके जीजा नें उसकी बहन की हत्या कर दी डॉक्टर कमल नें पुलिस को बताया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मूल रूप से पटना की रहने वाली मृतका की पहचान अनीता (45) के रूप में हुई। अनीता के भाई कमल ने पुलिस को बताया कि फोन उसी ने किया था। कमल पेशे से आरएमपी डॉक्टर है और पड़ोस में रहकर प्रैक्टिस करता है। पुलिस को जांच में पता चला कि कमल ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी।

कमल को दोनों पत्नियों से 8 बच्चे हैं। आरोपी डॉक्टर कमल पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उसने एक खौफनाक प्लान बनाया। पुलिस के अनुसार कमल ने पिछले साल रक्षाबंधन पर अनीता को गिफ्ट देने की बात कहते हुए उसका 50 लाख रुपये का बीमा कराया। अनीता की कोई संतान नहीं थी लिहाजा वह खुद नॉमिनी बन गया।

आपने प्लान के मुताबिक मंगलवार तड़के कमल मौका पाकर अनीता के कमरे में घुस गया और गहरी नींद में सो रही बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। कमल बेहद शातिर है उसने अनीता के कत्ल का इल्जाम अपने जीजा पर मढ़ दिया। पुलिस को पहले तो वह गुमराह करता रहा। जब पुलिस नई सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।