manushi with king khan

मिस वर्ल्ड मानुषी छि‍ल्लर का एक नया वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इसमें मानुषी शाहरुख खान और रणवीर सिंह संग रश्क-ए-कमर पर शानदार डांस करते दिखाई दे रही हैं।

ये वीडियो क्लि‍प कलर्स चैनल पर 25 फरवरी को दिखाए जाने वाले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से लिया गया है। 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में इस बार मिस वर्ल्ड मानुषी छि‍ल्लर भी मंच पर थि‍रकती नजर आएंगी।

कलर्स के ट्विटर पर एक डांस का एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया है। इसमें मानुषी को हिट गाने रश्क-ए-कमर पर बेहतरीन डांस मूव्स करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी डांस करते दिख रहे हैं। मानुषी की अदाओं पर रणवीर भी फिदा नजर आए। वीडियो के अंत में रणवीर को मानुषी के बारे में ये कहते हुए सुना जा सकता है- ‘आ हा हा क्या लचके कमर।’