गायत्री

जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने मुलाकात की। मुलायम सिंह यादव ने ईद के मौके पर प्रजापति से मिलने क ईच्छा जताई थी, लेकिन प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया था। जिसके बाद अब ईद के दूसरे दिन मुलायम ने प्रजापति से जेल में मुलाकात की।

प्रशासन ने अवकाश होने की बात कहकर उन्हें मिलने नहीं दिया गया था। बता दें कि ईद के दिन किसी भी कैदी को किसी से भी मिलने नहीं दिया जाता।

गायत्री प्रजापति पर आरोप?
समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में यूपी के खनन मंत्री रह चुके गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रजापति ने इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल कर पूरे तीन साल तक यौन शोषण किया। एक दिन प्रजापति ने उसकी बेटी के साथ भी रेप करने की कोशिश की थी।