नई दिल्ली : मिस्त्र के एक बददिमाग वकील ने लड़कियों के लिए ऐसा बयान दिया है जिसने पूरी दुनिया में तूफ़ान लाकर खड़ा कर दिया है।protest aginst rape

मिस्त्र के फेमस (बशर्ते हर बार गलत कारणों से ) वकील नबीह अल-वाहश ने एक टीवी प्रोग्राम के दौरान कहा कि  ‘जो लड़की छोटे कपड़े पहनती है उसका रेप किया जाना पेट्रियोटिक ड्यूटी है।’rape

वो बदजुबान वकील इतने पर भी नहीं शांत हुआ इसके बाद तो उसने हद करते हुए कहा कि ”जब आप एक लड़की को सड़क पर चलते हुए देखते हैं, जिसके पीछे का आधा हिस्सा बिना कपड़ों का होता है, क्या आप खुश नहीं होते हैं?”मैं तो यहाँ तक कहूंगा कि जब एक लड़की इस तरह चलती है तो ये हर देशभक्त का काम है कि उस पर यौन हमला करे और ये राष्ट्रीय कर्तव्य है कि उस लड़की का सामूहिक बलात्कार किया जाए। उस लड़की के साथ ऐसा सलूक करना हर सच्चे देशभक्त की निशानी है।rape

वकील के इस बयान ने मिस्त्र समेत पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। दुनिया भर की महिलाएं वकील के प्रति आक्रोश जता रही हैं। इजिप्ट की नेशनल काउंसिल फॉर वीमेन ने मामले में टीवी चैनल पर भी शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया है जिसने ऐसे इंसान का प्रोग्राम टेलीकास्ट किया। इसके साथ ही कंपनी वकील के खिलाफ भी केस दर्ज कराने पर विचार कर रही है।rape

बता दें कि वकील के इस बयान की सोशल मीडिया में भी काफी निंदा हो रही है। मगर कुछ ऐसे भी अक्लबंद लोग हैं जो वकील का समर्थन करते हुए नज़र आ रहे हैं। वकील का ये बयान पुरुष प्रधान समाज की दकियानूसी सोच का सबसे बड़ा उदाहरण है।rape

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही इजिप्ट की राजधानी काहिरा को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक जगह माना गया था। यहाँ पर महिलाएं रात ही नहीं बल्कि दिन में भी अपने घर में सेफ नहीं हैं।