eve teesing in indore

नई दिल्ली : देश में अक्सर ही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ ,बलात्कार जैसी ख़बरें आती ही रहती हैं। लोग चिल्लाकर शांत हो जाते हैं और सरकार पीड़िता की ही चीखें दबाकर मामला ठंडा कर देती है। कुछ मामलें तो ऐसे भी होते हैं जो सामने ही नहीं आते हैं ,और जब ये उजागर होते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। अक्सर लड़कियां खुद को कमजोर समझकर मनचलों को सबक सिखाने से चूक जाती हैं। जिससे मनचलों के हौसलें और बुलंद हो जाते हैं। आख़िरकार लड़की के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे उसकी ज़िन्दगी तो खराब होती ही है साथ ही साथ उसके परिवार भी उजड़ जाता है।

हर पल डर के साए में जीती हैं लड़कियां eve tesing

अरे आपने भी तो कई बार देखा होगा सड़कों पर अपने मौहल्ले में कई बार देखा होगा। मगर आप नज़रअंदाज करके आगे बढ़ गए होंगे।लेकिन आपने एक बार भी सोचा है कि उन लड़कियों पर क्या बीतती होगी रोज़ जिन्हे हरदिन हर पल ऐसे मनचलों की गन्दी हरकतों का सामना करना पड़ता होगा। किस कदर वो डर के साये में ज़िंदगी जीती होंगी इसका आपको अंदाजा तक नहीं होगा।

सरेराह छेड़ रहे थे मनचले ,कपड़े फाड़ने की थी कोशिश  eve teesing

मगर आज हम आपको जो वाक्या बताने जा रहे हैं वो पुरुष प्रधान समाज के उन मनचलों के लिए एक बड़ा सबक है जो लड़कियों को छेड़ने को अपनी हीरोपंती समझने की भूल करते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कि किस तरह जब एक लड़की को सरेराह मनचलों ने छेड़ा और उसके कपडे फाड़ने की कोशिश करने लगे तो उस लड़की को थोड़ा डर तो लगा मगर अपने डर पर काबू पाते हुए उसने उन मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि वो पूरे देश की बेटियों को उस लड़की पर गर्व हो रहा है।

लड़की ने आव देखा ना ताव, सडक पर दौड़ा-दौड़कर पीटा   eve teesing

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बीती शाम को एक लड़की अपनी एक दोस्त के साथ मॉल में फिल्म देखने गयी थी। फिल्म से लौटते समय कुछ मनचलों ने उसकी स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया। पहले तो वो लड़के भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे थे तो लड़की ने उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की मगर उसके बाद उन लड़कों ने पीछे से उसकी ड्रेस जैसी ही खींची लड़की का पारा हाई हो गया। बीच सड़क में ही लड़की ने स्कूटी रोकी और आव देखा ना ताव उन मनचलों से अकेले ही भिड़ गयी। इसी बीच उसकी दोस्त ने भी मनचलों की धुनाई शुरू कर दी। दोनों ही लड़कियों ने उन मनचलों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

दर्शक बनी भीड़ से लडकी ने कहा ऐसा ,शर्म से झुक गया सबका सिर 

इसके बाद वहां खड़ी भीड़ ने भी उन मनचलों को जमकर लताड़ा। आलम ये था कि मनचले खुद लड़की के पैर में गिर कर माफ़ी मांगने पर मजबूर हो गए थे। लड़की की इस बहादुरी की सभी ने तारीफ की। मगर लड़की वहां दर्शक बनी भीड़ से एक ऐसी बात कही कि सबका सर शर्म से झुक गया ”लड़की ने कहा कि किसी भी लड़की के साथ जब ऐसा होता है तो आप सब नज़ारा देख कर मज़े लेते हैं और जब बलात्कार हो जाता है तो मोमबत्तियां लेकर धरने का दिखावा करते हैं।”

चीखें दबने के बाद आवाज उठाना है बेवकूफी candle march

लड़की की बात जायज भी है। आपके घर में भी लड़कियां हैं तो जब कभी भी आप अपने सामने ऐसा होते देखे तो उसका विरोध ज़रूर करें और नहीं किया तो फिर जब चींखे ही दब जाएँगी उसके बाद आवाज उठाने का दिखावा करने का क्या फायदा।