Maa-Katyayani

नवरात्रि का आज छठा दिन है। नवरात्र के छठे दिन कात्यानी मां की पूजा आराधना की जाती है। मां कात्यानी की पूजा कुंवारे लोगों के लिए बेहद खास होती है।

दरअसल, मां कात्यानी की पूजा करने से कुंवारे लोगों को मनचाहा वर मिलता है। इसलिए कुंवारी लड़कियों को इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। मां कात्यानी अच्छा वर दिलाने के लिए मदद करती हैं।

नवरात्री में क्यों खाया जाता है कूटू का आटा

मां कात्यानी की पूजा करने से विवाह का योग बनता हैं। मां कात्यानी सिंह की सवारी करती हैं। मां कात्यानी दुष्टों का नाश करती हैं। उन्होंने महिषासुर राक्षस का वध भी किया था, जिसके कारण इनका एक नाम महिषासुर मर्दिनी भी है।

इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद मां कात्यानी देवी का ध्यान करें। उसके बाद कलश और सभी देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद कात्यानी देवी की पूजा शहद के भोग के साथ भी करें।

इसके बाद “ॐ देवी माँ कात्यायन्यै नम:” का जाप करते हुए, उन पर फूल अर्पित करें। मां की पूजा के बाद ब्रह्मा और विष्णु जी की पूजा अवश्य करें।