बुधवार

बुधवार को भगवान गणेश की पूजा का विधान है। भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर दुखों को हरते हैं अौर भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। यहां कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से सारी परेशानियां दूर होती हैं और धन की प्राप्ति होती है। यदि इन उपायों को बुधवार के दिन किया जाए, तो शीघ्र फल की प्राप्ति होती है।

ये हैं उपाय-
– बुधवार के दिन किसी हाथी को हरा चारा खिलाएं अौर श्रीगणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश जी से परेशानियां दूर करने के लिए प्रार्थना करें। इससे जीवन में आ रही परेशानियां कुछ दिनों में ही दूर हो जाएंगी।

– बुधवार सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर एक कांसे की थाली लें। थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखें। उसके बाद थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर नजदीक के श्रीगणेश मंदिर में दान करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

– बुधवार सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर श्रीगणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा रखकर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं अौर उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

– बुधवार को स्नानादि के बाद भगवान गणेश को शुद्ध घी अौर गुड़ का भोग लगाएं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

– बुधवार के दिन भगवान गणेश का आभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

– बुधवार के दिन श्रीगणेश मंदिर जाकर दान करें। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है अौर भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। इसके अलावा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। उसके बाद मावे के लड्डुअों का भोग लगाएं अौर सभी में बांट दें। इसके थोड़ी देर के बाद घी अौर गुड़ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याअों से मुक्ति मिलती है।