मरना

दुनियाभर में कुछ ऐसी जगहें है जहां मरना कानूनी रुप से मना है। पांचवी ईसा पूर्व तक डेलोस के ग्रीक द्वीप पर, धार्मिक कारणों की वजह से जन्‍म देना या मरना वर्जित था।

ऐसे ही पूरे विश्‍वभर कई जगहें है जहां आज भी कई कारणों की वजह से इन स्‍थानों पर मरने पर प्रतिबंध हैं आइए जानते है इन जगहों के बारे में

1. इत्‍सुकुशिमा, जापान
जापान शिंटोज्मि धर्म के अनुसार जापान के इत्‍सुकुशिमा द्वीप को सबसे पवित्र स्‍थान माना जाता हैं। इस स्‍थान की पवित्रता बनाए रखने के लिए इस धर्म के अनुयायी इस बात का ध्‍यान रखते हैं कि कोई यहां मरे नहीं। 1878 के बाद से जन्‍म और मुत्‍यु देने पर पाबंदी लगाई है।

2. सेलिया, इटली
इटली के इस आइलैंड पर 537 लोगों की आबादी है। जिसमें से ज्‍यादात्‍तर 60 की उम्र पार चुके हैं। 1960 के बाद से यह संख्‍यां ऐसी ही रही हैं। इस द्वीप के मेयर को यहां की आबादी की सेहत की चिंता बनी रहती है। इसलिए यहां रेग्‍यूलर हेल्‍थ चेकअप अनिवार्य हैं। लोगों की स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता करते हुए उन्‍होंने यहां बीमार होने पर रोक लगाते हुए यहां मरने पर प्रतिबंध लगा दिया।

3. लंजारोन, स्‍पेन
स्‍पेन में स्थित लंजारोन के एंडलूसियन गांव के लोग इन दिनों यह अंतिम संस्‍कार और दफनाने के लिए जगह की कमी की समस्‍या से गुजर रहे हैं। यहां करीब 4 हजार रहवासी रहते हैं। इसलिए जब तक इस समस्‍या का कोई उपाय नहीं मिल जाता है तब तक यहां के प्रशासन ने इस शहर में मरने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

4. लांगइयरबेन, नार्वे
नार्वे में स्थित लांगइयरबेन नाम का ये शहर। इसकी भौगोलिकता ऐसी है कि यहां कड़ाके की सर्दी पड़ती है। ठंड के दिनों में यहां तापमान इतना गिर जाता है कि प्राण संकट में आ जाते हैं। ध्रुवीय भालुओं के इस प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड होती है। यहां की जनसंख्‍या महज दो हजार है लेकिन यहां की व्‍यवस्‍था किसी को मरने नहीं देती।

यहां का रिकार्ड कहता है कि यहां पिछले 70 साल में किसी की मृत्‍यु नहीं हुई। यह बात इस तथ्‍य से पुख्‍ता होती है कि यहां की सेमेट्री में इतने ही समय से किसी का अंतिम संस्‍कार नहीं हुआ है। यदि किसी की मृत्‍यु होती भी है तो उसका शव नष्‍ट नहीं होता एवं लंबे समय तक जस का तस रहता है। वर्ष 1917 में यहां एक आदमी की इंफुऐंजा से मौत हो गई थी जिसके वायरस उसके शव में वर्षों तक जमे रहे एवं संक्रमित नहीं हो पाए। इसके बाद से ही प्रशासन ने तय किया कि यहां किसी की मृत्‍यु नहीं होना चाहिए। जब भी यहां कोई मरणासन्‍न होता है तो उसे हेलिकॉप्‍टर से अन्‍यत्र ले जाते हैं एवं अंतिम संस्‍कार किया जाता है।

5 . फाल्सीआनो डेल, मैसिको
ये शहर भी इटली के सेलिया द्वीप की तरह कम आबादी की वजह से समान समस्‍या से गुजर रहा हैं। इसलिए यहां के लोग मरने के लिए दूसरे शहर की तरफ रुख करते हैं।

6. सरपौरेक्स, फ्रांस
फ्रांस के इस सुंदर से शहर में भी मरने पर प्रतिबंध है। इस कानून तब बना जब यहां की सरकार ने कब्रिस्‍तान के विस्‍तार पर रोक लगा दी। इसके बाद से यह‍ां भी मरने पर पाबंदी लगा दी गई।

7 . ले लवेंडौ, फ्रांस
फ्रांस में भी इस शहर के महापौर ने एक बिल पारित करके लोगों पर रोक दिया था क्योंकि उन्हें एक समुद्र के किनारे कब्रिस्तान बनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यहां मरने वाले लोगों को उनके पैतृक स्‍थान पर ले जाया जाता है या कबूतर के छेदों पर रखा जाता हैं।

8 . Cugnaux, फ्रांस
इस जगह पर यहां के मेयर ने कब्रिस्‍तान की जगह की अनुपलब्‍धता के वजह से यहां पर मरने पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। अब चाहे कितनी कानून बना दिए जाएं लेकिन जन्‍म और मृत्‍यु किसी के हाथ में नहीं हैं।

9 . बिरिरिबा-मिरिम, ब्राजील
2005 के मेयर ने एक पब्लिक बिल पास करते हुए, पर्यावरण की चिंता करते हुए इस शहर में लोगों के मरने पर प्रतिबंध लगा दिया था।